उत्तर प्रदेश, ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) में पुलिस ( police ) टीम पर हमला करने और सिपाही की हत्या करने वाले शराब माफिया (Liquor mafia ) के भाई को पुलिस ने सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।मारे गये बदमाश का नाम एलकार है जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कासगंज ( Kasganj ) पुलिस की काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई थी। आरोपी एलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी शराब माफिया ( Liquor mafia ) मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। एलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज ( Kasganj ) जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने के दारोगा और एक सिपाही की शराब माफिया ( Liquor mafia ) ने घेरकर पिटाई की थी। उनकी वर्दी उतरवा दी थी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की गई। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन, सिपाही की मौत हो गई और दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।
कल देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले।
कासगंज ( Kasganj )में मंगलवार को शराब माफिया के हमले में शहीद सिपाही देवेंद्र जसावत आगरा( AGRA) में डौकी थाना क्षेत्र के गांव नगला बिंदू के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सिपाही के परिजनों को संभाला। पिता रात में ही रिश्तेदार के साथ कासगंज रवाना हो गए।
कासगंज में पुलिस टीम पर हमला व सिपाही की हत्या का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?