उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) में शहर कोतवाली के पॉश इलाके डैंपियर नगर में बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के पास कार में सवार पूर्व सभासद( Ex Corporator ) मीरा ठाकुर( Meera Thakur ) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने पहले पीठ से सटाकर गोली मारी, उसके बाद चौराहे पर पहुंचकर भी दो गोलियां दागीं।
पूर्व सभासद( Ex Corporator ) के चालक की बायीं टांग में गोली लगी है। गनीमत रही कि पूर्व सभासद की बेटी गोलीकांड में बाल-बाल बच गई। पूर्व सभासद पूर्व सभासद( Ex Corporator ) खरीदारी के लिए आई थीं। पूर्व सभासद के समधी और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वृंदावन (Vrindavan) के एनआरआई ग्रीन निवासी मीरा ठाकुर (48) पत्नी स्वर्गीय नाहर सिंह कार से बेटी डॉली के साथ बुधवार की शाम डैंपियर नगर के सलेक्शन गारमेंटस पर खरीदारी के लिए आई थीं। कार को चालक कुंजबिहारी पुत्र कार्तिक चंद निवासी एनआरआई ग्रीन चला रहा था।
कार को अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के पास इलेक्ट्रो हब के सामने खड़ी करने के बाद खरीदारी के लिए चली गईं। लौटकर आईं पूर्व सभासद( Ex Corporator ) मीरा ठाकुर कार में बैठने को हुईं तो घात लगाए बाइक सवार दो हमलावरों ने पीछे से आकर पीठ में गोली मार दी।
बेटी डॉली और चालक ने शोर मचाया तो भागे दोनों हमलावरों ने चौराहे के पास पहुंच दो गोलियां और दागीं और भाग गए। पॉश इलाके में हत्याकांड से व्यापारी दहशत में आ गए। जिस जगह यह वारदात हुई, वहां भीड़भाड़ रहती है।
घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई। मीरा को नयति हॉस्पिटल ले गए, यहां मृत घोषित कर दिया। भाई अमर सिंह ने मृतका के बेटे राम के ससुर रमेश और उसके तीन बेटों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली पुलिस ने वारदात स्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। यह कारतूस 328 बोर की पिस्टल का बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व सभासद की चप्पल भी कब्जे में ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?