राजस्थान ( Rajasthan ) में 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा ( Pinki Meena )16 फरवरी को जज से शादी करने वाली हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने उन्हें 10 दिन की सशर्त जमानत दी है। दौसा में हाईवे बना रही कंपनी से पैसे लेने की आरोपी एसडीएम पिंकी 29 दिनों से जयपुर की घाटगेट जेल में बंद थीं। बुधवार रात उन्हें रिहा कर दिया गया।
पिंकी मीणा ( Pinki Meena )को महिला जेल के गेट की बजाय सेंट्रल जेल के मेन गेट से बाहर निकाला गया। उनके परिवार के लोग उन्हें लेने आए थे। वे जयपुर से चौमू के चिथवाड़ी में अपने गांव के लिए रवाना हो गईं। पिंकी को शादी के पांच दिन बाद यानी 21 फरवरी को सरेंडर करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी।
एसडीएम पिंकी मीणा ( Pinki Meena )ने जनवरी 2021 में निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने जमानत देने से मना कर दिया था। सरकारी वकील ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था। हालांकि, अब हाईकोर्ट से पिंकी को शादी के 6 दिन पहले जमानत मिल गई है।
एसीबी ( ACB), ने 13 जनवरी को हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा SDM पुष्कर मित्तल और 10 लाख की रिश्वत लेने की शिकायत पर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों SDM ने भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे) कंपनी के अधिकारियों से रिश्वत की मांग की थी।
पिंकी मीणा ( Pinki Meena )जयपुर जिले में चौमूं के चिथवाड़ी गांव की रहने वाली हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने वाली पिंकी मीणा के पिता किसान हैं। उन्होंने पहली बार में ही RAS की परीक्षा क्लियर कर ली थी, लेकिन 21 साल उम्र नहीं होने के कारण वे इंटरव्यू नहीं दे पाई थीं। इसके बाद 2016 में फिर से मेरिट के साथ परीक्षा क्लियर की। पहली पोस्टिंग टोंक में मिली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?