तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के विरुधुनगर( Virudhunagar )में शुक्रवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग ( Fireworks Factory Fire )लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हैं। सत्तुर के पास अच्चानकुलम स्थित फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए। हादसे में12 लोगों की मौत हो गई तो 30 अधिक घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, कैमिकल मिक्स करने के दौरान आग लगी। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 12 लोग जान गवां चुके थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ लोगों को सीरीयस बर्न इंजुरी बताई गई है।
पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ”तमिलनाडु के विरुधुनगर( Virudhunagar ) में पटाखा फैक्ट्री में आग( Fireworks Factory Fire ) की घटना दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। जो लोग जख्मी हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। प्रभावितों की मदद के लिए प्राधिकारी काम कर रहे हैं।” इसके साथ ही पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।वहीं, तमिलनाडु सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक ये फैक्ट्री विरुधुनगर( Virudhunagar )के अच्चानकुलम गांव में स्थित है। शुक्रवार को जब कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था, तभी अचानक वहां आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता वहां पर रखे ज्वलनशील पदार्थों ने विकराल आग का रूप ले लिया। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है।
पिछले साल अक्टूबर में मदुरै में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि वहां भी केमिकल मिक्स करते समय आग लगी थी, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और लोगों की जान गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?