दिल्ली ( Delhi )के रिंकू शर्मा( Rinku Sharma )जिनके परिवार के लोंगों की जान अपना खून देकर, इलाज करा कर बचाई वही उसकी जान ले लेगें कोई शायद सोच नही सकता है लेकिन ऐसा रिंकू के साथ हुआ । जो रिंकू के हत्यारे इस्लाम की पत्नी को तीन साल पहले रिंकू ने खून देकर उसकी जान बचाई थी। उस वक्त उसकी पत्नी बहुत बीमार थी और इलाज के लिए खून की जरूरत थी।
मंगोलपुरी इलाके में हुई 25 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता( Bajrang Dal activist ) रिंकू शर्मा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है।रिंकू शर्मा की मौत से हिन्दू संगठनों में भी गुस्सा है। इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
सिर्फ पत्नी ही नहीं रिंकू( Rinku Sharma ) ने इस्लाम के भाई की भी मदद की थी। पिछले साल इस्लाम का भाई कोविड ग्रस्त हो गया था तब रिंकू ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद की थी। पर उसे क्या पता था कि जिसकी पत्नी और भाई की वह मदद कर रहा है एक दिन वही उसे मौत के घाट उतार देगा । रिंकू समाजसेवा में कभी हिन्दू मुस्लिम नहीं किया यही कारण था उसने कोरानाकाल में जब दिल्ली में हाहाकार मचा था तब वह उन संक्रमित लोंगों की मदद कर रहा था जिसमें उसके हत्यारे का भाई शामिल है तब भी उसने मजहब सम्प्रदाय नहीं देखा।
परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गयी है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रिंकू शर्मा(25) ( Rinku Sharma )के रूप में हुई है। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था। मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है।
मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से गली में आते जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी डंडा से हमला किया और मेहताब ने रिंकू ( Rinku Sharma )पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये। मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की मौत हो गयी। देर रात दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने दबिश देकर चारों नामजद अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस