दिल्ली ( Delhi ) के मंगोलपुरी में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता, रिंकू शर्मा Rinku Sharma, की हत्या पर कंगना रनौत ने दुख जताया है। साथ ही कातिलों पर नाराजगी जाहिर की है। कंगना ने एक सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा है, “इस पिता के दर्द को महसूस करो और अपने बच्चों या फैमिली मेंबर्स के बारे में सोचो। एक और दिन, एक और हिंदू को सिर्फ जय श्री राम कहने पर लिंच किया गया।”
कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर चलाए जा रहे #Justiceforrinkusharma को सपोर्ट करते हुए अगली पोस्ट में लिखा है, “माफ कीजिए, हमने आपको बिफल कर दिया।” बुधवार रात चार लोगों ने 25 साल के रिंकू की उनके घर के बाहर ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। एक ओर जहां पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया तो वहीं, विश्व हिंदू परिषद समेत हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि रिंकू ( Rinku Sharma )राम मंदिर के लिए फंड इकठ्ठा कर रहे थे, इसलिए उन्हें मारा गया। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों जाहिद, महताब, दानिश और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली के युवक रिंकू शर्मा ( Rinku Sharma )की हत्या के बाद परिजनों के इंसाफ दिलाने के लिए ट्विटर पर #JusticeForRinkuSharma चल रहा है। यह हैशटैग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में यह पहले नंबर पर काबिज है। मृतक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ा हुआ था। वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चलाए जा रहे दान संग्रह अभियान का भी हिस्सा था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन ट्विटर पर लोगों ने इंसाफ की मांग तेज कर दी है।
लेखक आनंद रंगनाथन ने #JusticeForRinkuSharma के साथ लिखा है, ‘जो लोग बैरिडेड्स पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले नवरीत की मौत को लेकर पुलिस से ज्यादा उसके माता-पिता का विश्वास करते थे, वे अब रिंकू शर्मा की क्रूर हत्या पर उसके माता-पिता से अधिक पुलिस का विश्वास कर रहे हैं। तब पुलिस सांप्रदायिक थी। अब यह धर्मनिरपेक्ष है।”
वहीं, कर्नाटक से लोकसभा सांसद शोभा करंदलाजे ने ट्वीट कर कहा है, ”एक एक शांतिपूर्ण समूह रिंकू शर्मा के घर में घुसता और उसे मौत के घाट उतार देता है। उसकी गलती यह है कि वह राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। क्या लुटियन इकोसिस्टम में इस लिंचिंग पर सवाल उठाने की हिम्मत है? क्या अवार्ड वापसी गैंग इस क्रूरता की निंदा करेगा?”
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘राम मंदिर के लिए निधि समपर्ण से जुड़े रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) जी की हत्या (Rinku Sharma Murder) दिल्ली में ऐसा पहला अपराध नहीं. अंकित सक्सेना, ध्रुव त्यागी, डॉ नारंग, राहुल, अंकित शर्मा सब को ऐसे ही तो मारा गया था. आखिर क्यों? आखिर कब तक?’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?