
हरियाणा (Haryana ) के रोहतक( Rohtak ) में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया।रोहतक( Rohtak ) के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों की गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक,रोहतक ( Rohtak )शहर के जाट कॉलेज के अंदर जिम्नेजियम हॉल के कोच और खिलाड़ियों पर रात 9.30 बजे हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपी सुखविंदर पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी। जिसके बाद सिरफिरे ने इस पूरी वारदात को प्लानिंग के हिसाब से अंजाम दिया।वारदात की सूचना मिलने पर शहर में हड़कंप मच गया।
कॉलेज के अंदर मेहर सिंह अखाड़ा में हुई फायरिंग की घटना में सात लोगों को गोली लगी थी। मृतकों में अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव निवासी सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार, उसकी पत्नी साक्षी, कुश्ती कोच सतीश दलाल मंडाैती, महिला पहलवान पूजा और प्रदीप मलिक मोखरा शामिल हैं। महिला पहलवान पूजा उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) की रहने वाली बताई जाती है। इसके साथ ही मनोज का तीन साल के बेटा सरताज और कुश्ती कोच अमरजीत सहित कई लाेग घायल हैं।
रोहतक ( Rohtak )के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि हमने जांच के लिए टीम का गठन किया है. वह घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही हैं।
इस मामले में अब कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहै कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई के अनुसार करीब पांच दिन पहले महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है ।
पूजा के परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज को की। जिस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए सुखविंदर ने वारदात को अंजाम दिया। पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोज कुमार ने बताया कि वह गांव सरगथल (सोनीपत) ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा भाई मनोज कुमार जाट कॉलेज रोहतक में डीपी के पद पर कार्यरत था। भाभी साक्षी मलिक रेलवे में कार्यरत थी। भाई अपने तीन साल के बेटे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रहते थे। मनोज जाट कॉलेज अखाड़े में सुबह शाम कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया करता था।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अभ्यास कराने के लिए अपनी पत्नी व बच्चे के साथ जाट कॉलेज अखाड़े में आया था। भाभी साथ में अपने गेम की प्रैक्टिस कर रही थीं और उसके साथ उसका बेटा सरताज भी था। अखाड़े में सुखविंदर निवासी बरोदा व सतीश निवासी मांडोठी मनोज के अधीन रहते हुए जाट कॉलेज अखाड़े में कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे थे। प्रमोज ने बताया कि रात करीब आठ बजे चाचा के बेटे टोनी निवासी सरगथल सोनीपत से सूचना मिली की सुखविंदर कोच ने अखाड़े में अपने साथियों के साथ आकर मनोज, उसकी पत्नी बच्चे व अन्य कई व्यक्तियों की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो पता लगा कि उसके भाई-भाभी की मौत हो गई है व भतीजा सरताज घायल है। इसके अलावा खिलाड़ी पूजा, कोच सतीश, प्रदीप उर्फ फौजी (खिलाड़ी) की मौत हो चुकी है। अमरजीत (कोच) घायल है। प्रमोज के अनुसार आरोपी सुखविंदर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?