पंजाब (Punjab) के लुधियाना ( Ludhiana )के शेरपुर कलां इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने हथोड़े से वार कर पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी घर में बाहर से ताला लगाकर चाबी वहीं रख गया और स्कूटर लेकर खुद दोराहा नहर के किनारे पहुंच गया।
लुधियाना ( Ludhiana )के शेरपुर कलां इलाके में बेटी राजदीप कौर की बारात 21 फरवरी को लेकर आने को पिता ने वर पक्ष को चिठ्ठी भेजी ,चिठ्ठी पहुंचने से पहले पिता प्यारा सिंह ने अचानक अपनी इकलौती बेटी राजदीप,और उसकी मां की हत्या कर दी और खुद भतीजे को फोन पर खबर देकर नहर में कूद गया ।
लुधियाना( Ludhiana )के शेरपुर कलां इलाके में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या की घटना से हर व्यक्ति हैरान है। जिस घर में मातम छाया है, कुछ दिन बाद वहां शहनाइयां बजनी थी। बेटी राजदीप कौर की नौ दिन बाद 21 फरवरी को शादी थी। दादका (दादा) और नानका (नाना) परिवार राजदीप कौर की शादी की तैयारियों में जुटा था। परिवार का हर सदस्य शौक से शादी में शरीक होना चाहता था। राजदीप कौर भी काफी खुश थी।
प्यारा सिंह के भतीजे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि राजदीप कौर को पढ़ाई के साथ-साथ पढ़ाने का भी शौक था। इसी वजह से राजदीप कौर ग्रेजुएशन के बाद इलाके में ही स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी। वह विदेश जाना चाहती थी, जिसके लिए आईलेट्स की पढ़ाई भी कर रही थी। इसी बीच परिवार ने रोपड़ में राजदीप कौर के लिए लड़का देखा और उसका रिश्ता तय कर दिया। 21 फरवरी को शादी का मुहूर्त निकला था। शुक्रवार को ही राजदीप कौर के परिवार की तरफ से लड़के वालों को शादी के लिए चिट्ठी भेजी गई थी।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार का खर्च ठीक चल रहा था। प्यारा सिंह के सिर्फ एक बेटी थी। वह अक्सर बात करता था कि उसके बेटा नहीं है, जिस कारण बुढ़ापा कैसे कटेगा। बेटी भी शादी के बाद अपने घर चली जाएगी। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कहीं न कहीं वह बेटी की शादी को लेकर भी परेशान था लेकिन किसी को कुछ बताता नहीं था। गुरप्रीत ने यह भी कहा कि कभी घर में कोई क्लेश या फिर ऐसी बात को लेकर बहस नहीं हुई कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जाए। पुलिस जांच में जुटी है कि ऐसी क्या बात हुई कि प्यारा सिंह ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
वहां से उसने अपने भतीजे को आत्महत्या करने की सूचना दी और घर पर की गई वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने दोराहा नहर किनारे प्यारा सिंह का स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आशंका है कि प्यारा सिंह नहर में कूद गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना मोती नगर की पुलिस ने प्यारा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा