हरियाणा (Haryana ) के रोहतक ( Rohtak)में पांच लोगों की जान लेने वाले हत्यारा सुखविंदर सिंह( Sukhvinder Singh) को शनिवार को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया है।सुखविंदर को दिल्ली के समयपुर बादली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आज ही हरियाणा पुलिस ने सुखविंदर सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।
रोहतक( Rohtak )के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रोहतक( Rohtak )पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर ( Sukhvinder Singh)का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर ( Sukhvinder Singh)की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?