उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar )जिले के धनघटा( Dhanghata )क्षेत्र के बकौली कला गांव में शनिवार की शाम छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक कर एक 17 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली।
परिजनों की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें किशोरी ने खुद की मर्जी से आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar )जिले के बकौली गांव निवासी सुभाष के परिजन शाम के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। जब परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 17 वर्षीय बेटी खुशी को लोगों ने आवाज दी तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ। उसके बाद पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि फाटक तोड़कर जब लोग अंदर गए तो बेटी खुशी का शव छत के कुंडे में रस्सी से बंधा लटक रहा था।
घटना की सूचना लोग पुलिस को दिए तो मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को नीचे उतरवाकर थाने ले गई। एसओ आर के गौतम ने बताया कि मृतका खुशी के जरिए लिखा गया सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आत्मघाती कदम उसने क्यों उठाया, इसका जिक्र सुसाइट नोट में नहीं है। परिजन भी आत्महत्या (suicide ) की वजह नहीं बता पाए। संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar )जिले के पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस आत्म हत्या की वजह का पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?