आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के कर्नूल ( Kurnool ) जिले में रविवार तड़के एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कर्नूल जिले में वेल्दुर्ती (Veldurthi)मंडल के माधापुरम (Madhapuram) गांव के पास हुआ। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि यात्रियों से भरी बस टक्कर के बाद पलट गई।
कर्नूल ( Kurnool ) पुलिस ने बताया कि बस में 18यात्री सवार थे। चालक समेत 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चित्तूर जिले से राजस्थान के अजमेर जा रही थी। बस मदारपुर गांव सुबह करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। यहां बस गलत साइड में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में मारे गए लोगों में 8 महिलाएं, पांच पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि बस में यह सभी लोग सवार थे और तीर्थ यात्रा पर थे। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई।
कर्नूल ( Kurnool )पुलिस के मुताबिक, बस में कुल 18 लोग थे। बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा कुर्नूल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मदापुरम में सुबह 4 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने बताया कि यह जत्था चित्तूर( Chittoor ) जिले के मदनपल्ले से राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर जा रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के शरीर गाड़ी के ही अंदर बुरी तरह से दब गए थे। शवों को निकालने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?