उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित होटल त्रिमूर्ति में जिम ट्रेनर (Gym Trainer )प्रवीण कुमार पांडेय( Praveen Pandey ) (29) ने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। उसका शव कमरा नंबर 206 में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला द्वारा परेशान और ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। मृतक मऊ ( MAU ) से पूर्व विधायक रहे उमेश पांडेय का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक मऊ के मधुबन इलाके का रहने वाला प्रवीण कुमार पांडेय पेशे से जिम ट्रेनर (Gym Trainer )था। वह दो दिन से विवेकखंड स्थित होटल त्रिमूर्ति के कमरा नंबर 206 में ठहरा था। रविवार दोपहर होटल के कर्मचारियों ने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरा खुलवाया।
कमरे के अंदर जिम ट्रेनर (Gym Trainer )प्रवीण पांडेय का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला।पुलिस के मुताबिक शव के पास एक अवैध असलहा पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कमरे के अंदर पड़ताल की गई। जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें जिम ट्रेनर (Gym Trainer )को एक महिला द्वारा लगातार परेशान करने की बात सामने आई है। सुसाइड नोट में इसी महिला की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग से मिलान के लिए भेज दिया है। वहीं प्रवीण की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन भी पहुंच। पुलिस महिला के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?