दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु( Bengaluru ) से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ( Disha Ravi )को गिरफ्तार किया है। दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से एक हैं। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। दिशा पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन (Farmers Protest) से जुड़ी भारत विरोधी प्रोपेगेंडा टूलकिट( Toolkit )को एडिट किया है। दिल्ली की कोर्ट ने दिशा ( Disha Ravi )को 5 दिन स्पेशल सेल की कस्टडी में भेज दिया है। शाम साढ़े 4 बजे साइबर सेल की टीम दिश को लेकर द्वारका स्थित ऑफिस पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी।C
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिशा टूलकिट( Toolkit ) केस की अहम कड़ी है। पूछताछ के दौरान दिशा ने कबूल किया कि उसने टूलकिट में कई जानकारियां जोड़ीं और उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूत्रों के मुताबिक, मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
दरअसल, ये टूलकिट तब चर्चा में आई थी, जब स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग,( Greta Thunberg )ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने टूल किट शेयर करने के साथ ही किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
दिशा ( Disha Ravi )नार्थ बेंगलुरु के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली है। 21 साल की दिशा के पिता मैसूरु में रहते हैं और पेशे से एथलेटिक्स कोच हैं। दिशा की मां हाउस वाइफ हैं। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ग्रेटा के टूलकिट कैम्पेन का हिस्सा थीं।
ग्रेटा ने 3 फरवरी को ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने इसमें एक टूलकिट शेयर की थी। इसमें 26 जनवरी को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बारे में जानकारी शेयर की गई थी। इसके बाद ट्विटर ने इस डॉक्युमेंट को प्रतिबंधित कर ग्रेटा के ट्वीट डिलीट कर दिए थे।
इसके बाद खबरें आईं कि दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, बाद में पुलिस ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की और बताया कि FIR में किसी का नाम नहीं लिखा गया है। ये केस केवल टूल किट बनाने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है और ये अभी जांच का विषय है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत