सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput ) की फ़िल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता संदीप नाहर( Actor Sandeep Nahar ) ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।अभिनेता संदीप नाहर( Sandeep Nahar ) की आत्महत्या (suicide) की खबर ने बॉलीवुड और टेलिविजन इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है।
सुसाइड से पहले अभिनेता संदीप नाहर ( Actor Sandeep Nahar )ने एक वीडियो बनाई थी, जिसे उन्होंने फेसबुक,( Facebook ) पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में संदीप नाहर ने बताया है कि वो काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं और इसकी वजह उनकी पत्नी कंचन शर्मा( Kanchan Sharma) है। इतना ही नहीं अभिनेता संदीप नाहर ने इस वीडियो में और भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
संदीप (Sandeep Nahar )ने कंचन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंचन उनसे इतनी लड़ाइयां करती थीं जिसका कोई हिसाब नहीं है। वो पुरानी बातों को निकाल कर उनपर भी झगड़े करती थी। वो हमेशा अतीत को लेकर भी लड़ाई करती रहती थी।
संदीप (Sandeep Nahar )ने वीडियो में कहा कि एक ऐसा समय आ गया था जब उन्हें दिनभर की शूटिंग से थके होने के बावजूद घर जाने का मन नहीं करता। वो जब घर लौट रहे होते थे तो उनके मन में अजीब सा डर लगा रहता था कि पता नहीं अब कंचन किस बात को लेकर कलह करेगी।मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है।’ आगे संदीप कहते हैं, ‘कंचन पहले जिसके साथ रिलेशनशिप में थीं। वो उसके साथ 6 साल साथ रहीं और इसने उसे भी झूठे केसों में जेल भिजवाया था। तीन-चार महीने इसका एक्स जेल में रहा था।’
वीडियो में आगे बताया कि, ‘2019 में हमने शादी की। हमने फैसला किया कि हमारी शादी चली तो ठीक है, साथ में नहीं बनी तो अलग हो जाएंगे। घर पर नहीं बताएंगे। कोरोना काल में मैं घर गया हुआ था। ये मेरे घर आई और वहां पर इसने आते ही कलेश कर दिया। ये बोलती थी कि तुम मुझे घुमाने नहीं लेकर जाते हो। कोरोना काल में सभी बॉर्डर सील थे, लेकिन इसे ये बात नहीं समझ आ रही थी। इसने जिद पकड़ रखी थी घूमने की।’
संदीप आगे कहते हैं, ‘मैं कंचन को लेकर बॉम्बे आ गया। लेकिन बॉम्बे आकर भी उसका वहीं ड्रामा था और मुझे टॉर्चर करती रही। इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखकर भड़क जाती थी और कहती थी कि तुमने उसे ब्लॉक नहीं किया। इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर दूसरों की चैट को लेकर लड़ती थी और शक करती थी। अगर मेरे जाने के बाद कोई कंचन से शादी करता है, तो उसके दिमाग का इलाज करा लेना। ये नॉर्मल लड़कियों जैसी नहीं है। मैंने इतना ट्रॉमा कभी नहीं झेला। रोज एक ही बात पर लड़ाई होती है। मुझे घर जाते ही डर लगता था कि अब पता नहीं किस बात पर लड़ाई हो जाये।’
एक्टर संदीप नाहर के सुसाइड के बाद कंचन शर्मा ( Kanchan Sharma)के इंस्टाग्राम पर फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें लोग कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘तुम कभी जिंदगी में खुश नहीं रहोगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम जेल में ही मरोगी।’ बता दें कि अभिनेता संदीप नाहर ने फिल्म ‘एम एस धोनी’ में धोनी के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म ‘केसरी’ में उन्होंने सैनिक का किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। साथ ही उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?