उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जिले में सोमवार शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बसपा नेता( BSP leader ) की हत्या कर दी। वे दो बार निजामाबाद विस सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। कलामुद्दीन ( Kalamuddin ) (55) बसपा के पुराने कार्यकर्ता थे। शहर के रोडवेज क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर और आटो की एजेंसी है। सोमवार शाम वह एजेंसी से घर के लिए निकले।
करीब सात बजे कलामुद्दीन ( Kalamuddin ) बसपा नेता(BSP leader )गांव से पहले नहर पटरी के पास पहुंचे तभी घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और चार पहिया वाहन से फरार हो गए। उन्हें चार गोलियां लगीं। आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। कलामुद्दीन पर पांच साल पूर्व भी हमला हुआ था उस समय वह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। हमले में उनका पुत्र घायल हो गया था।
बसपा नेता( BSP leader ) कलामुद्दीन की रंजिश काफी दिनों से गांव में चल रही है। पांच साल पूर्व भी इन पर हमला हुआ था। उस समय यह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। हमले में कलामुद्दीन तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इनका पुत्र घायल हो गया था।
बसपा नेता कलामुद्दीन का लंबा चौड़ा कारोबार है। शहर में रोडवेज क्षेत्र में ट्रैक्टर व आटो एजेंसी है। इसके साथ ही ये प्रापर्टी का भी काम करते है। आजमगढ़, लखनऊ से लेकर दुबई तक में इनका कारोबार फैला है। घटना के पीछे कारण क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
कलामुद्दीन का गांव में भी विवाद चल रहा था। लगभग तीन साल पूर्व गांव के प्रधान बबलू को दौड़ा कर गोली मारी गई थी। इस मामले में भी कलामुद्दीन नामजद थे। शुरू से ही ये बसपा से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भी पार्टी के सदस्य हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?