सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput ) की फ़िल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ( Actor Sandeep Nahar )ने आत्महत्या (suicide) कर ली है। एक्टर ने फिल्म ‘केसरी’ और कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
संदीप नाहर ( Actor Sandeep Nahar )ने फेसबुक,( Facebook ) पर एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही ये भी बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हैं। मैं दिमागी तौर पर ठीक नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना ठीक नहीं है। हर रोज सुसाइड की बात करना ठीक नहीं है। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी।’
आगे संदीप( Actor Sandeep Nahar ) ने कहा था, ‘मैं परेशान हो चुका है। मेरे परिवार को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं। मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है। पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है और केस करने की धमकी भी देती है।’
संदीप ( Actor Sandeep Nahar )ने आगे कहा, ‘मैं अपने माता पिता को शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे वो सब कुछ दिया जो मैं चाहता था। मेरा एक्टर बनने का सपना पूरा किया। आज मैं जो हूं सब उनके कारण से हूं। मुझे पता है कि आप सब कह रहे होंगे तो उनके लिए क्यों नहीं जीता। मैं जीता अगर सिंगल होता। मुझे पता है कि जीने के लिए बहादुरी चाहिए, लेकिन अभी तो मैं बस अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं। उस हर पल के लिए जब मैंने उनका दिल दुखाया। मैं यहां उनको प्राउड फील करवाने के लिए आया था और कुछ बनकर उनके लिए कुछ करना चाहता था। लेकिन मेरी एक गलत शादी ने दुनिया बदल दी मेरी। अब जीने की इच्छा नहीं रही है।’
बता दें कि अभिनेता संदीप नाहर ( Actor Sandeep Nahar )ने फिल्म ‘एम एस धोनी’ में धोनी के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म ‘केसरी’ में उन्होंने सैनिक का किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। साथ ही उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था। फिलहाल, संदीप की पोस्ट को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने घर में चल रही परेशानियों के चलते ये कदम उठाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?