उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) में थाना इरादत नगर के गांव डूड़ीपुरा स्थित केनरा बैंक( Canara Bank ) शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाश फायरिंग कर बैंक लूट ली । दुस्साहसिक ढंग से गोली चलाते हुए घुसे दो बदमाश दो होमगार्ड रामवीर और राजेश को तमंचे दिखाकर मैनेजर के केबिन में ले गए।
इनके साथ तीन ग्राहकों, बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को बंधक बनाकर शीशे पर गोली मार दी। तीनों ग्राहकों का ही कैश जैकेटों में भरा और गोली चलाते हुए बाहर निकल गए। इसके बाद बाहर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर खेड़िया गांव की ओर भाग गए।
केनरा बैंक( Canara Bank ) मैनेजर नीरज सिंघल ने पुलिस को बताया कि सवा तीन बजे बाइक से तीन बदमाश आए थे। मास्क लगाए एक बाहर खड़ा रह गया। खुले चेहरे वाले दो बदमाशों ने अंदर आते ही गोली चला दी और तमंचे दिखाकर होमगार्डों को उनके केबिन में ले आए।
कैशियर अचल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश, डूड़ीपुरा गांव के निवासी ग्राहक पातीराम, ब्रजेश कुमार और महेश को उनके साथ ही उनके केबिन में बंद कर दिया। इसके बाद केबिन पर गोली मारी। यह शीशे में लगी। इसके बाद कैश लूट लिया और भाग गए।
केनरा बैंक( Canara Bank ) के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान हो जाने का दावा किया है। ये धौलपुर के राजाखेड़ा के बताए जा रहे हैं।
लूटा गया कैश वारदात से कुछ ही देर पहले जमा कराया गया था। डूड़ीपुरा गांव के महेश और उनके भाई ब्रजेश ने साढ़े पंाच लाख रुपये और पातीराम ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। इनके अलावा एक लाख और लूटा गया है। बदमाश बैंक में 15 मिनट रहे।
बीते वर्ष 15 दिसंबर को थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक ( Indian Overseas Bank)की शाखा में 56.94 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। वारदात के बाद बदमाश रोहता गांव होते हुए भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इसमें बदमाश नजर आ गए थे। इसी सुराग से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। इस डकैती कांड के कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त