उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले के थाना सदर क्षेत्र के नगला टेकचंद में बुधवार दोपहर तीन बजे भारतीय खाद्य निगम के सेवानिवृत्त वरिष्ठ विपणन सहायक मानिक चंद (67) ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।
आगरा( AGRA) पुलिस का कहना है कि गृह क्लेश की वजह से आत्महत्या की आशंका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। नगला टेकचंद निवासी मानिकचंद पुत्र मेवाराम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं पत्नी उर्मिला देवी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को घर में मानिकचंद के अलावा बेटा लाखन, पत्नी उर्मिला देवी, बेटे दीपक की पत्नी और बच्चे थे। दीपक काम से गया था।
मानिकचंद कमरे में टीवी देखने के बाद दोपहर दो बजे छत पर चले गए। तीन बजे गोली चलने की आवाज आई। इस पर बेटा लाखन छत पर गया। चारपाई पर पिता मानिकचंद का शव पड़ा हुआ था।यह देखकर उसकी चीख निकल गई। अन्य परिजन आ गए। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई।
आगरा( AGRA) पुलिस का कहना है कि मानिकचंद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड किया है। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। उनके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने गृह क्लेश में आत्महत्या की है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।स्वजन का कहना था कि बुधवार सुबह से उनके व्यवहार को देखकर परिवार के लोगों को कहीं से एेसा नहीं लगा कि वह तनाव में है। खुदकुशी करने जैसा कदम उठा सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?