उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के उन्नाव ,( Unnao )जिले में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दोपहर से तीन नाबालिग लापता लड़कियां में से दो के शव खेत में मिले। चचेरी बहन बगल में छटपटाती मिली। सभी के गले दुपट्टे से कसे मिले। एक का पिता तीनों को उठाकर घर लाया और फिर सीएचसी ले गया।
दो को मृत घोषित कर एक को उन्नाव ,( Unnao )जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली है। दुपट्टे से गला कसा होने और मुंह से झाग निकलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
उन्नाव ,( Unnao )जिले के बबुरहा गांव के संतोष वर्मा की बेटी कोमल (16), सूरज पाल वर्मा की पुत्री काजल (13) और सूरज बली की बेटी रोशनी (17) दोपहर के बाद मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। देर शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। तीन दलित किशोरियां बेहोशी की हालत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। एक ही दुपट्टे से तीनों के हाथ बंधे थे। कोमल और काजल की मौत हो चुकी थी। रोशनी की सांसें चल रही थीं।
शाम 7:30 बजे सूरजपाल खोजबीन करते हुए घर से एक किमी दूर बबुरहा-जगदीशपुर मार्ग से सौ मीटर अंदर चचेरे भाई संतोष के सरसों के खेत में पहुंचा। तभी खेत के अंदर उसकी नजर काजल, कोमल व रोशनी पर पड़ी। तीनों अगल-बगल पड़ी कराह रही थी।
सभी के गले उन्हीं के दुपट्टे से कसे थे और हाथ पीछे की ओर बंधे थे। मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख सूरजपाल के होश उड़ गए। वह भागकर गांव पहुंचा और परिवार को जानकारी देकर निजी वाहन से तीनों को लेकर सीएचसी पहुंचा।
वहां डॉक्टर ने काजल व कोमल को मृत घोषित कर दिया। रोशनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी वीके पांडेय, सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर छह थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
सुराग तलाशने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया। स्वॉट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। देर रात डीएम रवींद्र कुमार, एडीएम राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व प्रभारी सीएमओ तन्मय कक्कड़ जिला अस्पताल पहुंचे। रोशनी के भाई विशाल से घटना की जानकारी ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?