पंजाब (Punjab) के फरीदकोट Faridkot में जुबली सिनेमा चौक के पास बृहस्पतिवार शाम को करीब पांच बजे बाइक सवार नकाबपोशों ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद के सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियो से भून डाला । हमलावरों ने गुरलाल पर 11 राउंड फायर किए, जिनमें से छह गोलियां उसे लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरीदकोट( Faridkot ) यूथ कांग्रेस (Congress ) के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान अपनी कार में जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमिग्रेशन दफ्तर में आए थे। दफ्तर से निकलकर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दो पिस्टलों से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
फरीदकोट( Faridkot ) पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावरों की संख्या दो थी और उन्होंने 12-13 राउंड फायर किए। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डॉ. बालकृष्ण, डीएसपी जसतिंदर सिंह धालीवाल समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत