उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के उन्नाव ( Unnao )जिले में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव गांव में हुई घटना का शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने खुलासा कर दिया। आरोपी कोई और नहीं पड़ोस के गांव का युवक निकला। भर्ती रोशनी से एकतरफा प्रेम का इजहार करने और उसके मना करने की खुन्नस पर आरोपी ने गांव के ही एक नाबालिग साथी की मदद से पहले खेत जाकर नमकीन खिलाई फिर जहरीला पानी पिला दिया।
नमकीन खाने के बाद काजल व कोमल की जहरीला पानी पीने से मौत हो गई, जबकि रोशनी का इलाज चल रहा है। दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान अपना गुनाह स्वीकार किया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाठकपुर गांव निवासी विनय उर्फ लंबू लॉकडाउन के दौरान 14 वर्षीय रोशनी के संपर्क में आया।
दोनों में बातचीत शुरू हो गई। विनय ने रोशनी से प्यार का इजहार किया। रोशनी ने उसका प्रस्ताव ठुकराते हुए उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी। इसी खुन्नस में विनय ने रोशनी की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी। उसने रोशनी को इस बात का एहसास नहीं होने दिया वह उससे खुन्नस मानने लगा है। विनय और रोशनी के खेत अगल-बगल होने से वह रोजाना रोशनी से मिलने जाने लगा। 6 दिन पहले उसने हत्या की योजना बनाई।
बुधवार दोपहर रोशनी अपनी चचेरी बहन काजल व भतीजी कोमल के साथ चारा लेने खेत पहुंची। रोशनी को जाता देख विनय ने बोतल में पानी भरा और फसल में मिलाने वाली कीटनाशक मिला दिया। गांव के नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाई और खेत पहुंच गए। उन्होंने रोशनी, काजल व कोमल को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाई।पानी की बोतल देख रोशनी ने पानी मांगा, जिस पर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। रोशनी के पानी पीने के बाद काजल और कोमल ने भी पानी पी लिया।
कुछ देर बाद तीनों को लड़खड़ाता देख पास ही सरसों के खेत में डालकर दोनों भाग निकले। शाम को आरोपियों को उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि रोशनी की मौत नहीं हुई है जबकि उसके साथ ही कोमल व काजल की मौत हो गई है। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो विनय उसके साथी ने सच कबूल कर लिया है। आईजी लक्ष्मी सिंह के अनुसार विनय ने बताया है कि वह सिर्फ रोशनी को मारना चाहता था। दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। रोशनी के होश में आने पर उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
उन्नाव ( Unnao )पुलिस के हाथ शुक्रवार की सुबह अहम सुराग लगा था। घटनास्थल के पास से फोरेंसिक टीम को चिप्स का पैकेट मिला था। इस पैकेट को सुंघने के बाद खोजी कुत्ता एक दुकान की तरफ बार-बार जा रहा था। चिप्स इसी दुकान से खरीदा गया था। उन्नाव ( Unnao )पुलिस ने इसी एंगल पर जांच की तो मामला खुलता चला गया। पुलिस ने दुकान से चिप्स और नमकीन के पैकेट जब्त कर लिये थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?