( Jharkhand ) के हजारीबाग(Hazaribagh )में NTPC की आउटसोर्सिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के इक्विपमेंट इंचार्ज की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे बिहार के वैशाली के रहने वाले थे।सत्येंद्र सिंह कंपनी की सूमो गाड़ी से केरेडारी स्थित कंपनी की साइट पर जा रहे थे।
इसी दौरान कटकमदाग के पुंदरी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सत्येंद्र की पीठ में लगी। घायलावस्था में उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में हाइड्रा का ड्राइवर जगरनाथ यादव और ड्राइवर पंकज भी था। दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ड्राइवर पंकज के अनुसार, 2 अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुंदरी मोड में उनकी गाड़ी (JH 09 AD 9474) पर 4 गोली चलायी, जिसमें एक गोली मृतक के पीठ पर लगा और लंग्स से गोली निकल गयी
उन्होंने बताया कि मृतक सत्येंद्र कुमार सिंह हजारीबाग (Hazaribagh )अपने किराए के मकान में रहते थे।हजारीबाग (Hazaribagh )और फतहा के बीच पुंदरी मोड होते हुए वे केरेडारी प्रखंड के पतरा गांव साइट कार्यालय जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
एलएनटी अधिकारी हजारीबाग में एनटीपीसी के गेस्टहाउस में रहकर डयूटी कर रहे थे। वह बड़कागांव से कटकमदाग तक बन रहे एनटीपीसी के कन्वेंयर बेल्ट निर्माण कार्य के इंचार्ज थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?