राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat) ने कहा कि गंगा भारत की संस्कृति की जीवन रेखा है। इसे हर हाल में बचाना होगा। जो प्रयास भगीरथ को इस धरती पर गंगा को लाने के लिए करना पड़ा था, उससे अधिक परिश्रम कार्यकर्ताओं को गंगा एवं उससे जुड़ी नदियों को बचाने के लिए करना होगा। क्योंकि यह काम भारत की अंतरात्मा से जुड़ा हुआ है।
डॉ. भागवत ( Mohan Bhagwat) आरएसएस (RSS ) की सामाजिक गतिविधि गंगा समग्र के माघ मेला के विश्व हिंदू परिषद शिविर प्रयागराज (Prayagraj ) में आयोजित पहले कार्यकर्ता संगम में शनिवार को बोल रहे थे। कहा कि निर्मल-अविरल गंगा अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विकास और पर्यावरण दोनों का समान रूप से ध्यान रखना होगा। दोनों में संतुलन बनाने की जरूरत है। गंगा समग्र के आंकड़े कह रहे हैं कि अभी बहुत प्रयास बाकी है। नियमित नित्य कार्य करके लक्ष्य तक पहुंचना, टीम खड़ी करना, अविरल एवं निर्मल गंगा के लिए समाज को सजग करना, हानि-लाभ से ऊपर उठकर प्रबोधन करना पड़ेगा। इस कार्य में अन्य संगठन भी लगे हुए हैं, उनको भी साथ लेकर चलने की जरूरत है। यह काम कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं है। इसलिए कार्यकर्ता बिना विचलित हुए अपने अभियान में जुटे रहे।
इसके लिए तटवर्ती गांव में तीर्थ पुरोहितों को कर्मकांड का प्रशिक्षण, घाटों की स्वच्छता, वृहद वृक्षारोपण तालाबों में जल संचय कर उनको पुनर्जीवन देने से संभव हो पाएगा । इस कार्य में अन्य संगठन भी लगे हुए हैं उनको भी साथ लेकर चलने की जरूरत है। यह काम कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं है। डिफरेंस बिटवीन सक्सेस एंड फेलियर इज थ्री फीट कहानी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता में केवल तीन फीट का अंतर रहता है। निराश ना होने वाले कार्यकर्ता सफलता लेकर ही रहते हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि निर्मल अविरल गंगा के लिए समाज को साथ लेना होगा। समाज सजग हो गया तो आधा काम अपने आप पूरा हो जाएगा। शेष काम जिनसे करवाना है वो भी समाज से आते हैं। समाज जागरूक हो गया तो शेष काम पूरा होने में कठिनाई नहीं होगी। इसके लिए सरकार पर निर्भर नहीं होना चाहिए। स्वयं जनता को इसको अपने हाथों में लेना पड़ेगा। इस काम से हमें क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा, इस पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। सभी आयामों की मजबूत टीम बनाकर केंद्र एवं राज्य स्तर पर उनको विधिवत प्रशिक्षित कर इस काम को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म दोनों के प्रयोग पर बल दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?