महाराष्ट्र (Maharashtra ) के अहमदनगर ( Ahmednagar )में डॉ. महेंद्र थोराट (Dr. Thorat )ने शनिवार को खुद के साथ अपने पूरे परिवार को खत्म कर लिया। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे थे। पुलिस के मुताबिक, कर्जत के राशिन गांव में रहने वाले डॉ. महेंद्र थोराट (Dr. Thorat )ने पहले पत्नी और बच्चों को जहर का इंजेक्शन दिया और फिर खुद फांसी लगा आत्महत्या (suicide) कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि उनका बेटा सुन नहीं सकता, इसलिए लोग उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते। तंग आकर वे जान दे रहे हैं।
अहमदनगर ( Ahmednagar ) में 41 साल के डॉ. थोराट (Dr. Thorat )गांव में ही अस्पताल चलाते थे। पुलिस को उनकी पत्नी वर्षा, 16 साल के बड़े बेटे कृष्णा और 7 साल के कैवल्य के शव घर के एक कमरे में मिले। डॉ. थोराट का शव दूसरे कमरे में था। कमरे से जहर के इंजेक्शन भी मिले हैं। सुबह कुछ मरीज दवा लेने पहुंचे तब सभी की मौत का खुलासा हुआ।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि अब कोई बात सुनने की शक्ति नहीं रही। हम आज आपको हमेशा के लिए अलविदा कह रहे हैं। कृष्णा सुन नहीं सकता है। समाज द्वारा उसके साथ किया जाने वाला बर्ताव अब बर्दाश्त नहीं होता है। हम उसका दुख सहन नहीं कर सकते। हम समाज में एक अपराधी की तरह महसूस करते हैं। समाज में अपराध बोध और अपमान बोध के साथ रहना अब सहन नहीं होता।
उन्होंने लिखा कि कई दिनों से हम व्यथित हैं। कृष्णा का भी किसी चीज में मन नहीं लगता। उसे रास्ता नहीं सूझता। उसे हमेशा बुरा लगता है, लेकिन वह जाहिर नहीं होने देता। माता-पिता होने के नाते उसे होने वाले दुख को हम और नहीं देख सकते। मैंने और मेरी पत्नी ने मिलकर यह फैसला लिया है। इस तरह का कदम उठाना हमें ठीक नहीं लग रहा, इसलिए हमें माफ करें। इस घटना के लिए किसी को भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दोषी न मानें। थोराट का बेटा कृष्णा क्रिकेटर था। वह पुणे के खेल संस्थान से पढ़ाई कर रहा था। लॉकडाउन की वजह से घर आ गया था।
दिव्यांग बच्चों के लिए प्रॉपर्टी दान करने की इच्छा जताई सुसाइड नोट में डॉ. थोराट (Dr. Thorat )ने लिखा है कि वे दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था को अपनी सारी प्रॉपर्टी दान में देना चाहते हैं। हमारी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए।
डॉ. थोराट समाज से जुड़े कामों में भी दिलचस्पी लेते थे। लोगों के मुताबिक, वे गरीबों का इलाज करने के पैसे नहीं लेते थे। अचानक उनके ऐसा कदम उठाने से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस फिलहाल मामले को सुसाइड का केस मानकर जांच कर रही है।
अहमदनगर ( Ahmednagar ) के एडिशनल एसपी सौरभ अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?