पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी( Rujura Benerjee )को कोयला तस्करी (coal smuggling )के आरोपों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ( CBI )की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता में बनर्जी के घर पहुंची और उन्हें आज समन दिया। समन में लिखा है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर सीबीआई दफ्तर आना होगा।
जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ( CBI )अधिकारी कोलकाता में टीएमसी सांसद के आवास पर उनकी पत्नी को कोयला तस्करी (coal smuggling )मामले में नोटिस देने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद की पत्नी से पूछताछ भी करेगी। सूत्रों ने बताया कि रूजीरा को कोयला तस्करी के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सीबीआई ऐसे समय पर बनर्जी के घर पहुंची है जब राज्य में कुछ महीनों बाद चुनाव होने हैं।
ऐसे आरोप हैं कि कोयला माफिया ने बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के नेताओं को नियमित रूप से रिश्वत दी है। रिश्वत के पैसों को पार्टी के युवा नेता विनय मिश्रा के जरिए प्रसारित किया गया था, जो इस मामले में जांच के दायरे में है और फिलहाल फरार है। एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ है। एजेंसी ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ( Eastern Coalfield Limited ) के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था।
कोयला तस्करी (coal smuggling )के मामले में, सीबीआई ने दिसंबर में टीएमसी नेता विनय मिश्रा, व्यवसायी अमित सिंह और नीरज सिंह के आवासों को छापेमारी की थी। यह आरोप लगे हैं कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी बाजार में कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में ब्लैक मार्केट में बेचा गया है, जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खानों का संचालन करता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?