केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी( Puducherry ) में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress ) सरकार की मुसीबत और बढ़ गई है। रविवार को पार्टी विधायक के लक्ष्मीनारायण ने अपना इस्तीफा स्पीकर वीपी शिवाकोझुंडु को सौंप दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy )का संकट और बढ़ गया है। उनकी सरकार पहले ही अल्पमत में आ चुकी है। बता दें, पुडुचेरी विधानसभा में सोमवार को शक्ति परीक्षण होने जा रहा है। नवनियुक्त उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने स्पीकर को22 फरवरी फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है।
27 प्रभावी सदस्य संख्या वाली पुडुचेरी( Puducherry ) राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या अब 13 रह गई है। ऐसे में शक्ति परीक्षण में सरकार गिर सकती है। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मैंने इस्तीफे का फैसला इसलिए लिया कि कांग्रेस ने मुझे सरकार या संगठन में महत्व नहीं दिया। यह पूछने पर कि क्या वे दूसरी पार्टी में शामिल होंगे? लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जैसा मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहेंगे वैसा करूंगा। बता दें, पुडुेचरी ( Puducherry ) में भी जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ सामी सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।
पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वीपी शिवकोलुंढु ने कहा कि मुझे दो विधायकों के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं। मैंने मुख्यमंत्री और विधानसभा सचिव को इस बात की जानकारी दे दी है। मैं उनके इस्तीफों का परीक्षण करूंगा।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने कहा है कि कांग्रेस के तीन और विधायक विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की तैयारी में हैं। पार्टी ने दावा किया है कि नारायणसामी सरकार विधानसभा में विश्वास मत साबित नहीं कर पाएगी। भाजपा के पुडुचेरी प्रभारी निर्मल कुमार सुराना ने कहा है कि मल्लादि कृष्णा राव और ए जान कुमार भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावना पर कहा है कि यह एकमात्र विकल्प है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत