उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजीपुर ( Ghazipur ) जिले में ऑनर किलिंग ( Honor killing ) में यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही अजय यादव और उसकी प्रेमिका सोनाली सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कर्मी को प्रेमिका से फोनकर बुलाया फिर उसको गोली मार दी ,लड़की सानिया उर्फ सोनाली सिंह (23) को भी गोलियों से भून डाला और उसके शव को गाड़ दिया। इन दोनों का दोष इतना था कि लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जा कर छुपकर पुलिसकर्मी अजय से कोर्ट मैरिज कर ली थी ।
सोमवार को घायल मिले पुलिसकर्मी अजय यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में ऑनर किलिंग ( Honor killing ) की बात सामने आने से नया मोड़ आया है। पुलिसकर्मी अमेठी ( Amethi ) जिले के थाने में तैनात था। दो साल पहले उसने अपने पड़ोस के गांव की ही युवती सानिया उर्फ सोनाली सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार की सुबह युवती के परिजनों ने पुलिसकर्मी को फोनकर घर पर बुलाया था।
इसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती के शव को घर के पास खेत में दफन कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में रामपुर गांव के सिवान में छोड़कर चले गए थे।
पुलिस टीम ने मृतक पुलिसकर्मी के स्मार्ट फोन से छानबीन के बाद खेत में दफन किए गए युवती के शव को भी बरामद कर लिया। साथ ही हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के बभनौली गांव निवासी अजय सिंह यादव और ईचवल निवासी सोनाली सिंह बचपन से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान दोनों का प्रेम संबंध इस कदर बढ़ा कि साथ-साथ रहने की और एक-दूजे के लिए जीने-मरने की कसमें खाया करते थे।
जब दोनों अपने प्रौढ़ावस्था में आए तो अजय पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। इसके बाद दोनों ने परिजनों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। इधर, जब सोनाली सिंह के परिवार को कोर्ट मैरिज की जानकारी मिली तो उन्होंने इस शादी को स्वीकार करने से मना कर दिया।
सोमवार की सुबह में साढ़े तीन बजे युवती के मोबाइल नंबर से अजय यादव को फोन करके पुलिस कर्मी को बुलाया गया था। फोन खुद लड़की ने किया था। पुलिसकर्मी अजय यादव युवती के घर पहुंचा। इसके बाद हत्यारे पिता राजेश सिंह ने घर वालों की मदद से पहले अपनी पुत्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
फिर अजय यादव की कनपटी पर एक गोली दाग दी। गोली आरपार हो गई। घायल अजय को अंधेरे में ही लगभग दो किलोमीटर दूर ले जाकर रामपुर गांव के सामने फेंक आए। अजय के पिता रामप्रताप यादव सीआरपीएफ में कार्यरत हैं।
गाजीपुर ( Ghazipur )एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया प्रथम दृष्टया यह पूरी तरह से आनर किलिंग ( Honor killing ) का मामला है। युवती के परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। दोषी कतई छोड़े नहीं जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?