मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की पन्ना( Panna ) जिला कोर्ट में हत्या के एक मामले में अदालत ने आराेपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। इतना सुनते ही उसने जेब से जहर की पुड़िया निकाली और गटक ली। अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
मामला पन्ना( Panna ) जिला कोर्ट का है। आरोपी यूपी के बांदा जिले का रहने वाला था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी अनिल शिवहरे पिता रामगोपाल निवासी राजनगर थाना नरेनी जिला बांदा उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनते ही आरोपी ने जेब से पुड़िया निकाली और जहर खा लिया। यह देख सभी हक्का-बक्का रह गए। उसे ताबड़तोड़ पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आरोपी को रीवा (Rewa ) के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की मौत की सूचना परिजन को दी है। बांदा जिले से रीवा के लिए परिजन रवाना हो गए हैं। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आरोपी पहले से ही आत्महत्या के इरादे से जहर लेकर आया था। जैसे ही न्यायालय ने सजा सुनाई, उसने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक अनिल शिवहरे के पिता रामगोपाल ने बताया कि वर्ष 2017 में पन्ना ( Panna )जिला अंतर्गत भदौही में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उक्त हत्या मामले में 6 आरोपी थे। जिसमें एक आरोपी अभी फरार है। पांच लोगों में से चार को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।आरोपी अनिल शिवहरे पिता रामगोपाल पुलिस की कस्टडी में था। आखिर उसके पास जहर पहुंचा कैसे? इस मामले में पुलिस भी कुछ बोल नहीं रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?