गुजरात ( Gujarat) के 6 महानगर पालिका (मनपा) चुनावों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है। मंगलवार को काउंटिंग पूरी होने पर सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद ( Ahmedabad) , सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिला। भाजपा ने इन शहरो में 489 यानी 85% और कांग्रेस ने 46 यानी 8% सीटें जीतीं, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए। वहीं, सूरत में पहली बार आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीतकर आए।
कांग्रेस (Congress )को सूरत में जबर्दस्त झटका लगा है। यहां पाटीदार कार्ड खेलने के बावजूद सूरत मनपा से पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। सूरत की 120 सीटों में से भाजपा ने 97 पर जीत दर्ज की। वहीं, 27 सीटें जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने गुजरात ( Gujarat) में अपनी एंट्री दर्ज कराई है। गुजरात की 6 मनपा की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे।
सूरत में कांग्रेस ने पाटीदार वोट बैंक को साधने के लिए हार्दिक पटेल को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख बनाया था। लेकिन, पाटीदार आरक्षण समिति के नेता हार्दिक के कांग्रेस ज्वाइन करते ही पाटीदारों में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने जिन पाटीदार नेताओं को टिकट नहीं दिया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस का हार्दिक फॉर्मूला नाकाम कर दिया।
पिछले चुनाव में भाजपा को सूरत मनपा की 80 सीटें मिली थीं, जो अब बढ़कर 97 हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं। यहां कांग्रेस की ऐसी हालत 1995 में भी हुई थी। उस दौरान हार का कारण 1992 में हुए बाबरी विध्वंस को माना गया था। उस चुनाव में भी कांग्रेस के सारे उम्मीदवार चुनाव हार गए थे। वहीं, 50 कांग्रेसी कैंडिडेट ऐसे थे, जिनकी जमानत जब्त हो गई थी। करीब 26 साल बाद कांग्रेस का सूरत मनपा से नामो-निशान मिट गया है।
गुजरात ( Gujarat)में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने कहा कि चुनाव परिणाम साफ तौर पर विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दिखाते हैं। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘नतीजों से एक बात साबित हुई है कि गुजरात हमारी पार्टी का गढ़ है। भाजपा ने यहां 85% सीटों पर जीत हासिल की है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें ही कांग्रेस को मिल पाई है।
धन्यवाद गुजरात!
राज्यभर में म्युनिसिपल चुनावों के परिणाम साफ दिखाते हैं कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात रही है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?