मथुरा ( Mathura) जिले के थाना नौहझील में आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) पर माइल स्टोन 68 के पास नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर ड्राइवर साइड का टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया। आगरा की तरफ से आ रही इनोवा से जबर्दस्त टक्कर हो गई। इनोवा सवार दंपती, उसके फो बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई। सभी मृतक हरियाणा (Haryana ) के जींद के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार एक इनोवा आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी।यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway ) के माइलस्टोन 68 के पास नोएडा की ओर से आ रहे डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर किसी वजह से बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर से क्रॉस करता हुआ इनोवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और इनोवा में सवार सभी लोग उसमें बुरी तरह कुचलते हुए फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई।
यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway ) पर आधी रात करीब 12 बजे जिस तरह भीषण हादसा हुआ, उसकी आवाज से लोगों के दिल दहल गए। वहीं आने-जाने वाले भी हादसा देखकर दहशत में आ गए। हादसे की भयावहता इतनी थी कि मौके पर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी थी और उसमें लहूलुहान अवस्था में शरीर फंसे हुए थे।
इनोवा को काटकर फंसे शवों को नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने निकाला। इनोवा सवार सभी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।जानकारी के अनुसार सभी मृतक जींद के रहने वाले थे। सभी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे थे। मृतकों में मनोज (45) पुत्र किशोरी निवासी सफीदों जींद, उनकी पत्नी बबीता (40), बेटा अभय (18) और हेमंत (16), सफीदों निवासी मुकेश की पुत्री हिमांगी (14), मुकेश का पुत्र मनु (10) और चालक राकेश (39) भी था।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त