गुजरात ( Gujarat) के अहमदाबाद ( Ahmedabad)शहर में आयशा( Ayesha )नाम की महिला ने साबरमती नदी के ब्रिज से पहले अपना एक इमोशनल वीडियो बनाया। जिसमें वो परिवार को मैसेज दे रही हैं, कह रही हैं , ‘ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले’ और फिर ब्रिज से साबरमती( Sabarmati )नदी में छलांग लगा दी। वीडियो मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने नदी से आयशा की लाश निकाली।
आयशा ( Ayesha )ने वीडियो में कहा, ‘हैलो, अस्सलाम अलेकुम, मेरा नाम आयशा आरिफ खान…और मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं, मेरी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का दबाव नहीं है, अब बस क्या कहें? ये समझ लीजिए कि खुदा की दी जिंदगी इतनी ही थी और मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली। और डैड, कब तक लड़ोगे? केस विदड्रॉल कर लीजिए।
आयशा ( Ayesha )लड़ाइयों के लिए नहीं बनी है। और आरिफ से तो प्यार करते हैं, उसे परेशान थोड़ी न करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे। चलो अपनी जिंदगी तो यहीं तक है। मैं खुश हूं कि अल्लाह से मिलूंगी और उनसे कहूंगी कि मेरे से गलती कहां रह गई? मां-बाप बहुत अच्छे मिले, दोस्त बहुत अच्छे मिले, लेकिन कहीं कोई कमी मेरे से ही रह गई। अल्लाह से दुआ करती हूं कि दोबारा इंसानों की शक्ल न दिखाए।’
आयशा ( Ayesha )ने आगे कहा, ‘एक चीज जरूर सीख रही हूं कि मोहब्बत करनी है तो दो तरफा करो, क्योंकि एकतरफा में कुछ हालिस नहीं है। मोहब्बत तो निकाह के बाद भी अधूरी रहती है। ‘ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले’ और मेरे पीठ पीछे जो भी हो प्लीज ज्यादा बखेड़ा मत करना।
मैं हवाओं की तरह हूं, बस बहते रहना चाहती हूं। किसी के लिए नहीं रुकना, मैं खुश हूं की आज के दिन जिन सवालों के जवाब चाहिए थे, वे मिल गए। और मुझे जिसको जो बताना था बता चुकी हूं। थैंक्यू, मुझे दुआओं में याद रखना। पता नहीं, जन्नत मिले न मिले। चलो अलविदा।’
अहमदाबाद ( Ahmedabad)में रहने वाले और पेशे से टेलर आयशा के पिता लियाकत अली ने बताया कि बेटी का निकाह 2018 में जालौर (राजस्थान) में रहने वाले आरिफ खान से हुआ था। लेकिन शादी के बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।
शादी के कुछ महीनों बाद ही आरिफ दहेज की मांग करते हुए आयशा को मायके छोड़ गया था। बाद में रिश्तेदारों की समझाइश के बाद आयशा को अपने साथ ले गया था, लेकिन 2019 में फिर से उसे माता-पिता के पास छोड़ गया था। आरिफ और उसके घरवाले डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहे थे। किसी तरह पैसों का इंतजाम कर उसे दे भी दिए थे।
‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?