मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) पर हमला करते हुए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में वह जिस प्रकार की ‘ठोंक देंगे’, ‘पटक के मारेंगे’ की भाषा बोलते हैं, वह एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती है।
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में भाषा व आचरण में गिरावट चिंतनीय है। आरोप-प्रत्यारोप और धमकी का कोई जगह नहीं हो सकता है। जो राजनीति में उन्हें सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हाल ही विधानमंडल में जिस भाषा व व्यवहार का प्रदर्शन किया गया, वह लोकतांत्रिक मान्यताओं की गरिमा को गिराने वाला है। लोकशाही में एकाधिकारी मानसिकता का प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अवांछनीय है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि लोकलाज से ही लोकराज चलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) द्वारा सत्ता का दुरुपयोग, ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा,’ जैसी भाषा का प्रयोग अहंकारी मनोदशा का सूचक है।
जनता सब देख रही है। सदन से सड़क तक भाजपा के चाल और चरित्र का वास्तविक चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा, सपा ही भाजपा का विकल्प है। भाजपा को वर्ष 2022 में किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्ग के लोगों का आक्रोश भारी पड़ने वाला है।
जनप्रतिनिधि जब जनता की परेशानियों से संबंधी सवाल करते हैं, उनके वादों पर जवाब मांगते हैं तो भाजपा भड़क जाती है। जनता को डराने वाली भाजपा अब खुद चुनाव में जाने से पहले डर रही है।
उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जनता के पास ही पूरी ताकत होती है। उसी के वोट से सरकारें बनती-बिगड़ती हैं। सत्ता के मद में जनता की अनदेखी करना भाजपा के लिए भारी पड़ेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?