उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में सोमवार को जमीन की खातिर दो बेटों ने गला दबाकर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद एक आरोपी फरार हो गया। दूसरे ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के मंझले पुत्र की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम (90) को उनके छोटे बेटे लाल बहाद़ुर और बड़े बेटे हाकिम सिंह ने गला दबाकर मार डाला। हत्या का घटना से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद लाल बहादुर थाने पहुंच गया। पुलिस से कहा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मंझले बेटे मथुरा प्रसाद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जमीन के खातिर पिता की हत्या की है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
मेवाराम की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की मौत काफी पहले हो गई थी। उसका बेटा हाकिम और दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे मथुरा प्रसाद, लाल बहादुर और दो बेटियां हैं। मेवाराम पत्नी लौंगश्री के साथ मंझले बेटे मथुरा प्रसाद यहां रहते थे।
मेवाराम के पास 21 बीघा जमीन थी। जिसमें से नौ बीघा जमीन बेच दी। इसकी रकम न मिलने पर हाकिम और लाल बहादुर रंजिश नाराज थे। आरोपी लाल बहादुर के अनुसार पिता बाकी जमीन बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते दोनों भाइयों ने उनकी हत्या कर दी।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) पुलिस ने बताया कि जमीन की खातिर दो बेटों ने पिता की हत्या की है। तीसरे बेटे ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?