मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में मानवता को झकझोर कर रख देने वाली घटना घटी है। इंदौर (Indore) जिले के मोती तबेला क्षेत्र में बहन की लव मैरिज से भड़के भाइयों ने रविवार शाम को सरेराह ऑनर किलिंग (Honour killing ) को अंजाम दिया, भाईयों ने अपने ही जीजा समीर( Sameer ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने जीजा पर 22 बार चाकू से वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद वे जीजा की एक्टिवा लेकर भाग गए। हमलावर ने पहले उसे घर बुलाया। यहां बाकायदा सादर-सत्कार किया। इसके बाद बहला-फुसला कर साथ मोती तबेला चौराहा तक लेकर आए। यहां चाकू से 22 वार कर मार डाला। दो महीने पहले ही युवक ने आरोपियाें की बहन अल्मा ( Alma ) से लव-मैरिज की थी। पुलिस ने जीजा की हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने रविवार देर रात रतलाम से गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपी साले दो महीने पहले बहन अल्मा की लव मैरिज से काफी ज्यादा नाराज थे। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने बहन को पिता के बीमार होने की सूचना देकर मिलने के लिए बुलाया। यहां समीर और अल्मा ने परिवार के साथ खाना खाया और चाय पी। फिर आरोपी जीजा को दुकान दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल ऑनर किलिंग ( Honour Killing ) का नहीं बल्कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयानों के बाद सबूतों के आधार पर ऑनर किलिंग (Honour Killing )की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जूनी इंदौर (Indore)के सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम 5:30 बजे रॉयल कॉफी हाउस के पास देवास निवासी 21 साल के समीर पर उसके सगे साले आरोपी अब्दुल अयाज और अब्दुल वकार ने चाकू से हमला कर दिया। खून अधिक बहने से वह लड़खड़ाकर गिर गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?