Thursday, June 25, 2026

Bollywood, INDIA, Maharashtra, News, States

बॉलीवुड हस्तियों के घर इनकम टैक्स का छापा ,तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर पहुंची अफसरों की टीम

Income tax department raids

Income tax department raidsमुंबई में  (  की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को   (  )  का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू,( Taapsee Pannu )   निर्माता अनुराग कश्यप,  (Anurag Kashyap ) विकास बहल (  Vikas Bahl ) और मधु मनटेना शामिल हैं।

इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। शहर में 22 जगह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है।

मधु मंटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग( income tax department )  को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। छापेमारी में मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ सकता है। इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, (Anurag Kashyap )  विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2010 में लॉन्च किया था। 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई थी। इसके बाद ये चारों पार्टनर अलग हो गए थे। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई का सही से ब्यौरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट( income tax department )  को नहीं दिया गया और इसे कमतर दिखाया गया।इसके अलावा आयकर विभाग की टीम पुणे में भी कई जगह जांच कर रही है। आयकर विभाग के रेडार पर इस समय 4 कंपनियां हैं।

बात करें तापसी पन्नू की तो वे 2020 में अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। उनकी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही साथ वो ‘शाबाश मिट्ठू’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘शाबाश नायडू’ और ‘लूप लपेटा’ जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels