उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) जिले में एक वृद्ध ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बुलंदशहर ( ) जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है।मिली जानकारी के अनुसार 62 साल के सईद अपनी पत्नी शकीला (55), बेटी रजिया (20), सुल्ताना(18) और शबाना (16) के साथ रहता था। मंगलवार रात को सईद ने किसी विवाद के बाद पत्नी पर हथौड़े से प्रहार किया। जब मां को बचाने के लिए उसकी तीनों पुत्रियां आई तो सईद ने उन पर भी हथौड़े से प्रहर कर दिया। पत्नी और तीनों पुत्रियों को हथौड़े से लहूलुहान कर आरोपी सईद वहां से फरार हो गया।
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुलंदशहर ( ) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शकीला और उसके दो पुत्रियां रजिया एवं शबाना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुल्ताना की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने सभी की हथौड़े से मारकर हत्या की है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत