फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap ) और अभिनेत्री तापसी पन्नू( Taapsee Pannu )के घर छापामारी( Income Tax raids ) के दौरान आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। मालूम हो कि तापसी और अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।
इसके साथ ही आयकर विभाग ( income tax department ) का कहना है कि 5 करोड़ रुपये कैश पेमेंट लेने की रसीदें तापसी पन्नू के घर से बरामद हुई हैं। विभाग का कहना है कि कंपनी के अधिकारी 350 करोड़ रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए हैं। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट रिकवर हुई है जिसकी जांच जारी है।
विभाग ( income tax department ) ने आगे बताया कि फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी बेचने में उसका अंडरवैल्यूएशन किया गया था। फिल्म डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स के शेयरों के लेनदेन को अंडरवैल्यूएट करके बताया गया था। आयकर विभाग का कहना है कि कुल 350 करोड़ रुपये के टैक्स की अनियमितता का मामला है।
सीबीडीटी का कहना है कि आयकर विभाग सर्च और सर्वे ऑपरेशंस को अंजाम दे रहा है, जिसकी शुरुआत मुंबई में 2 प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक एक्ट्रेस और दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों से 3 मार्च को हुई थी। मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
IT की टीम ने गुरुवार को अनुराग ( Anurag Kashyap )और तापसी से पुणे के वेस्टिन होटल में पूछताछ की। उनके घर और दफ्तर से 3 लैपटॉप और 4 कम्प्यूटर जब्त किए गए हैं। दोनों की वॉट्सऐप चैट का बैकअप भी लिया गया है। जांच चलने तक 7 बैंक लॉकर्स के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।
प्रोड्यूसर मधु मनटेना की मुंबई स्थित क्वीनबीच बिल्डिंग में भी इनकम टैक्स विभाग के 6 अधिकारियों ने छापा मारा( Income Tax raids ) । मधु मंटेना की कंपनी Kwan टैलेंट मैनेजमेंट के अंधेरी वेस्ट के सेंटर पर भी 8 अधिकारियों की टीम ने तलाशी ली। Kwan के 4 अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं।
इससे पहले बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 30 जगहों पर तलाशी ली। मुंबई के लोखंडवाला, अंधेरी, बांद्रा समेत कई इलाकों और पुणे में बुधवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रेड ( Income Tax raids ) शुरू हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?