उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में विधान भवन के गेट नंबर सात पर तैनात यूपी पुलिस (UP police ) सब इंस्पेक्टर निर्मल चौबे ( Nirmal Chaubey ) ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट लिखा था। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि निर्मल ने सरकारी पिस्तौल से सचिवालय के गेट नंबर सात के सामने पार्किंग में खुद को गोली मारी है। उनके सर्विल पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है।दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी (Varanasi) के रहने वाले थे। वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।
खुद को गोली मारने से पहले यूपी पुलिस (UP police ) के दारोगा निर्मल चौबे ( Nirmal Chaubey ) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) के नाम एक पत्र लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने खुद की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। दारोगा निर्मल चौबे ने मुख्यमंत्री के नाम नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा की मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूँ, अब जीने की इच्छा नहीं है। आप से बस इतनी गुजारिश है कि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा।
लखनऊ पुलिस आयुक्त , डीके ठाकुर ,ने को बताया कि निर्मल चौबे (53) यूपी पुलिस (UP police ) के उप निरीक्षक के पद पर बंथरा पुलिस थाने में तैनात थे। बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी विधानसभा गेट नंबर सात के पास पार्किंग में थी। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपराह्र साढ़े तीन बजे अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें नजदीक के सिविल अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें चौबे ने अपने बीमार होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?