भाजपा ( BJP ) ने असम (Assam) विधानसभा चुनाव 2021( Assembly Elections 2021 )के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम हैं। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
बता दें, गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए।
असम (Assam) में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ( BJP ) व उसके सहयोगी दलों ने 86 सीटों पर जीत हासिल की थी।
असम (Assam) के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा।
भाजपा ( BJP ) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। असम गण परिषद को 26 सीटें और UPPL को 8 सीटें दी गई हैं।
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने विश्वास जताया कि भाजपा चुनाव जीतकर राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा अगले पांच साल में बाढ़ से मुक्त बनाने का है। हमने जो विकास का एजेंडा शुरू किया है, उसे कायम रखा जाएगा। हमें एनआरसी जैसे काम भी पूरे करने हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?