भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट ( M G George Muthoot )का शुक्रवार को दिल्ली ( Delhi ) में 71 वर्षीय आयु में निधन हो गया। जॉर्ज का नाम देश के जाने-माने व्यापारियों में शुमार किया जाता था। जानकारी के अनुसार वह घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के अनुसार शाम 6.58 पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दो मार्च 1949 को केरल( Kerala ) में जन्मे जॉर्ज की अगुवाई में मुथूट ग्रुप की प्रमुख कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड एनबीएफसी के बीच देश में सोने की सबसे बड़ी वित्तपोषण कंपनी बन गई थी। 2020 में जॉर्ज ( M G George Muthoot )को फोर्ब्स एशिया मैगजीन में 26वां सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया था और उन्हें देश का सबसे अमीर मलयाली व्यक्ति होने का खिताब भी मिला था।
बता दें कि एमजी जॉर्ज मुथूट ( M G George Muthoot )मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक थे। उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल में कई कार्यकारी प्रबंधन पाठ्यक्रमों में हिस्सा लिया था। वह कम आयु में ही पारिवारिक व्यवसाय मुथूट ग्रुप में आ गए थे और 1979 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। 1993 में उन्होंने समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला था ।
मुथूट लंबे समय से दिल्ली में रहे रहे थे. हालांकि, उनका 20 से अधिक कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत समूह का मुख्यालय कोच्चि(Kochi) में है। यह समूह गोल्ड लाने से लेकर प्रतिभूति, रियल एस्टेट से बुनियादी ढांचा, अस्पताल, आतिथ्य और शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?