राम मंदिर (Ram Temple) के लिए ‘निधि समर्पण अभियान का समापन विगत 27 फरवरी को हो चुका है। निधि समर्पण अभियान में देश के 10 करोड़ परिवारों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए के लिए अपना सहयोग दिया। अब तक 2500 करोड़ की राशि एकत्र हो चुकी है।
राम मंदिर(Ram Temple) के निधि समर्पण के लिए संघ व विहिप के नौ लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया है। उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
चंपत राय ( Champat Rai ) ने बताया है कि निधि समर्पण अभियान ने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक संपूर्ण भारत को एक करने का काम किया। कहा कि जो रामभक्त निधि समर्पण से वंचित रह गए हैं वे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेबसाइट के माध्यम से निधि समर्पण कर सकते हैं।
राय ( Champat Rai ) ने बताया है कि हम चार लाख गांवों तक पहुंचने के अपने लक्ष्य में सफल हो गए हैं। हालांकि परिवारों के आंकड़े आने अभी शेष हैं किंतु अनुमानत: दस करोड़ परिवारों से हमारा संपर्क हुआ है। इस दौरान ऐसे अनेक प्रसंग आए जिन्होंने अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क को भी द्रवित कर दिया।
चंपत राय ( Champat Rai ) ने बताया है कि इस विशाल अभियान में नौ लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया। 38125 कार्यकर्ताओं के माध्यम से समर्पण निधि बैंको में जमा हुई। उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़े मार्च माह में ऑडिट होने के बाद आएगा, लेकिन अभी तक की प्राप्ति 2500 करोड़ हो गई है। कहा कि विदेशी रामभक्तों से निवेदन है कि वे थोड़ी प्रतीक्षा अैर करें कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।
राम मंदिर(Ram Temple) के लिए चल रहे कार्य की प्रगति के बारे में भी चंपत राय ने बताया है। उनके अनुसार अब तक नींव खोदाई का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने मलबा हटाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं।
बताया कि नींव सदियों तक सुरक्षित रहे इसके लिए उसमें कौन-कौन से मटेरियल मिलाए जाएं इसको लेकर आईआई चेन्नई के इंजीनियरों का मंथन पूरा हो चुका है, कहा कि अप्रैल से नींव भराई का काम प्रारंभ कर लिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?