तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा( Dalai Lama ) मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास से करीब सवा साल बाद बाहर आए। शनिवार को वह 10 किलोमीटर दूर धर्मशाला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना वैक्सीन की डोज दी। जनवरी 2020 के बाद दलाई लामा पहली बार शनिवार को अपने निवास से बाहर आए हैं। भारत में बनी ‘कोविशील्ड ( Covishield ) वैक्सीन उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाई।
दलाई लामा ( Dalai Lama )पूरे सुरक्षा घेरे में धर्मशाला अस्पताल लाए गए। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने पूरी तैयारी कर रखी थी। जिला प्रशासन की टीम दलाईलामा को तड़के ही धर्मशाला अस्पताल लेकर आई, ताकि लोगों को उनके आने की खबर पता नहीं लग पाए। प्रशासन ने ऐसी तैयारी दलाईलामा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की थी।
धर्मशाला ( Dharamsala )सहित पूरी दुनिया में दलाई लामा ( Dalai Lama )के लाखों अनुयायी हैं। करीब सवा साल बाद दलाई लामा के निवास से बाहर निकलने की जानकारी अगर अनुयायियों को लग जाती तो वे उनसे मिलने की कोशिश करते जिससे धर्मगुरु को संक्रमण का खतरा हो सकता था। इसलिए, उनको कड़े सुरक्षा घेरे में चुपचाप धर्मशाला अस्पताल लाया गया।
दलाई लामा ( Dalai Lama )की उम्र करीब 85 वर्ष उम्र है। दलाई लामा ने जनवरी 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने के चलते अपने निवास स्थान मैक्लोडगंज से बाहर निकलना बंद कर दिया था। जनवरी से वह अपने निवास से दुनिया भर में ऑनलाइन तरीके से कार्यक्रमों से जुड़ रहे हैं। 14 महीने से वह अपने निवास में ही रह रहे हैं।
दलाई लामा ( Dalai Lama )लोगों से भी इस महामारी से बचने के लिए टीका लगवाने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने इस आशय की जानकारी दी। वैक्सीन लगवाने के बाद 85 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने केंद्र और राज्य सरकारों को धर्मशाला के जोनल अस्पताल में कोविड वैक्सीन लेने की सुविधा के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने टीका लगवाने के पात्र सभी लोगों विशेष रूप से ‘रोगियों’ से अपील की कि वे आगे आएं और अधिक से अधिक लाभ के लिए वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैंने इसे वैक्सीन ली और मैं यह साझा करना चाहता हूं कि अधिक से अधिक लोगों को इंजेक्शन लेने का साहस दिखाना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?