पश्चिम बंगाल ( West Bengal) चुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने शनिवार को अपने प्रचार में आक्रामकता लाना शुरू कर दी। मुचिपाड़ा की रैली में अधिकारी ने कहा, यदि श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत इस्लामिक देश बन गया होता और हम बांग्लादेश में रह रहे होते।
बता दें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापकों में से थे। जनसंघ ही कालांतर में भाजपा बनी है। अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम सीट मेरे लिए चुनौती नहीं है। मैं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को पराजित कर वापस कोलकाता भेज दूंगा।
शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी है, उसका स्वागत करता हूं। मैं पार्टी का अनुशासित व गंभीर सिपाही हूं। नंदीग्राम और पूरे बंगाल में कमल खिलेगा। नंदीग्राम( Nandigram )सीट से वह (ममता बनर्जी) 50 हजार वोटों से हारेंगी।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। नंदीग्रााम में सीएम ममता बनर्जी का शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) से मुकाबला होगा। खड़गपुर से तपन भुइया, मेदिनीपुर से संबित दास, नयाग्राम से बाकुल मुर्मू, झारग्राम से सुकमय सतपति, बिनपुर से सालन सरीन। शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?