मुंबई ( Mumbai) के मुलुंड (Mulund) इलाके में शनिवार को एक 20 साल के युवक ने बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। उसके शव को देख जब पड़ोसी उसके घर पर इसकी जानकारी देने पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर पिता और दादा के शव पड़े हुए थे। दोनों के पेट में चाकू घोंपा गया था। वारदात के वक्त केयर टेकर भी घर में मौजूद था।
प्रारंभिक जांच में घर के केयर टेकर अनंत कांबले ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police )को बताया कि युवक ने पहले अपने पिता और दादा की हत्या की है और फिर इमारत से कूद कर जान दे दी है। फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police )के अनुसार, सुबह 9 बजे मुलुंड इलाके में स्थिति वसंत ऑस्कर की ‘C’ विंग में छठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 604 में रहने वाले 20 साल के शार्दुल मांगल ने पहले अपने पिता 50 वर्षीय केशव मांगल और 84 वर्षीय दादा सुरेश केशव मांगल की हत्या कर अपने दी। इसके बाद उसने फ्लैट की बालकनी से कूद कर जान दे दी।
सोसाइटी के वाचमैन ने बताया कि शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर था और उसे शार्दुल के फ्लैट से गिरने की जानकारी मिली। ऊंचाई से गिरते ही शार्दुल ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद वाचमैन कुछ अन्य लोगों के साथ शार्दुल के घर में पहुंचा, जहां बेडरूम में पिता और दादा का खून से सना शव पड़ा हुआ था। इसके बाद सोसाइटी के एक मेंबर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
घटना के समय मौके पर मौजूद केयर टेकर अनंत कांबले ने बताया कि केशव मांगल और सुरेश केशव मांगल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन शार्दुल के गुस्से के आगे वह डर गया और घर में बने बाथरूम में छुप गया। वहां से उसने इस पूरी वारदात को देखा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?