साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन( Allu Arjun ) और उनकी पत्नी स्नेहा ने आगरा में अपनी 10 वीं शादी की सालगिरह ताजमहल (Taj Mahal ) के साये में मनाई।
शनिवार को ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार किया। वह अपनी शादी की वर्षगांठ पर पत्नी स्नेहा रेड्डी ( Sneha Reddy )के साथ यहां पहुंचे। ऑल वाइट आउटफिट में दोनों खूबसूरत अंदाज में नजर आए। वे करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रुके। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के साये में के सामने फोटोशूट करवाने की विशेष अनुमति ली थी।अभिनेता अल्लू अर्जुन ने स्नेहा के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun )की शनिवार को शादी का सालगिरह है। वह पत्नी स्नेहा
रेड्डी के साथ सुबह करीब आठ बजे मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए।
रॉयल गेट से ताजमहल की पहली झलक पाते ही अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) और स्नेहा उसकी खूबसूरती निहारते रह गए। सुबह के वक्त सूरज की सुनहरी किरणें ताज की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थीं। इस खूबसूरत नजारे को देखकर तेलुगू अभिनेता मंत्रमुग्ध हो गए।
मिसाल-ए-मोहब्बत के सामने अल्लू अर्जुन( Allu Arjun ) पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में दिखे। एक-दूसरे का हाथ थामकर ताज परिसर में भ्रमण किया। उन्होंने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर फोटो खिंचवाए। इस मौके पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने डायना बेंच पर भी फोटो खिंचाए।अल्लू अर्जुन और स्नेहा के कुछ रोमांटिक पल थे, और उन्होंने साथ में डांस भी किया था। उनकी जोड़ी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी। उन्होंने इससे पहले कई साल तक डेट किया था। दंपति की एक बेटी और एक बेटा है।अभिनेता अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। ताजमहल के दीदार के बाद दोनों होटल चले गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?