पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने रविवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) की रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। मिथुन का भाजपा में शामिल होना बंगाल चुनाव में पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन दा ने कहा कि मुझ पर भरोसा रखना, मैं जो कहता हूं, वो करता हूं।
भाजपा के दामन थामने के बाद मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने हजारों की संख्या में पहुंची जनता को संबोंधित किया। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ”मैं दिल से बंगाली हूं। मेरा मानना है कि जो बंगाल में रह रहा है, वो बंगाली है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुझ पर भरोसा रखना, मैंने किसी का साथ नहीं छोड़ा है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। उन्होंने कहा कि जब वो 18 साल के थे, तब से उनकी कामना थी कि वो गरीबों के लिए कुछ करें और आज वो सपना पूरा हो रहा है।”
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के लिए भाजपा ने पलक पावड़े बिछाए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली में पहुंचने से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय , पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय,और सुवेन्दु अधकारी मैदान में मौजूद थे, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विजयवर्गीय ने ट्वीट में लिखा, ”स्वागतम मिथुन दा ! प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं।”
स्वागतम मिथुन दा !!!
प्रसिद्ध अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी विधिवत रूप से भाजपा में शामिल#ModirSatheBrigade pic.twitter.com/hAqUOTuqh6
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?