उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) के भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय (Bhatkhande Music Deemed University) में करोड़ों रुपये के गबन व वित्तीय अनियमिताओं के आरोप में बर्खास्त कुलपति ( Vice-Chancellor ) श्रुति सडोलीकर काटकर (Shruti Sadolikar Katkar )पर मुकदमा दर्ज हो गया है। राज्यपाल की संस्तुति के बाद बर्खास्त कुलपति व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुलसचिव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय (Bhatkhande Music Deemed University) के कुलसचिव डॉ. लवकुश द्विवेदी ने तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व कुलपति श्रुति सडोलीकर (Shruti Sadolikar Katkar )और कई कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। राज्यपाल के आदेश पर कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए थे। 10 दिसंबर को जांच आख्या स्वीकार कर उनको बर्खास्त कर दिया गया था।
निदेशक संस्कृति निदेशालय से पूर्व कुलपति और उनके करीबी कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश मंगलवार को हुआ। प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, कुलसचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय (Bhatkhande Music Deemed University) कुलसचिव द्वारा दी तहरीर में बर्खास्त कुलपति (Shruti Sadolikar Katkar )व अन्य कर्मचारियों पर मनमान तरीके से करोड़ों के भुगतान का आरोप है। इनमें 2017-18 में बिना टेंडर कराए एक ही प्रकार के काम, एक ही फर्म ऊषा एसोसिएट्स से टुकड़ों में 2,17,085, 1,44,000 और 2,21,790 का भुगतान कर दिया गया। वहीं, कला मंडपम के निर्माण में बिना टेंडर 3.08 करोड़ के काम का अनुमोदन कर दिया गया। इसके अलावा एक्यूरेट इंजीनियरिंग सरवन प्लाजा हजरतगंज को बिना टेंडर व बिना ई-टेंडर के 23,91,103 रुपये भुगतान की स्वीकृति।
अंजली टेंडर्स पुन्य इंटरप्राइजेज एपेक्स कूलिंग सर्विसेज, बीआर इंटरप्राइजेज, इंडियर फायर सर्विस, एक्यूरेट इंजीनियरिंग, ऊषा एसोसिएट्स, वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स, यूपी इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन को दो साल में 4 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं, 1.80 करोड़ का भुगतान बाकी है। कला मंडपम में प्रेक्षागृह निर्माण, बिजली विभाग से किसी भी अनुमति व लोड बढ़ाने संबंधित कार्यवाही, प्रेक्षागृह में एसी, जनरेटर, लाइट के इंतजाम के कार्य भी बिना टेंडर के कराये गये हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?