उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के नोएडा ( Noida ) में सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुबह जब सोसाइटी के लोग वॉक पर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को मामले को सूचित कर परिजनों को इसके बारे में बताया। छात्र संयम (17) के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिजनों का कहना है कि छात्र अपने सांवले रंग को लेकर तनाव में रहता था। हाल ही में उसके रंग पर साथियों ने टिप्पणी कर दी थी जिससे वह परेशान था। पुलिस इसी वजह से आत्महत्या (suicide ) की आशंका जता रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है।
नोएडा ( Noida ) पुलिस ने बताया कि सेक्टर-142 स्थित मोबाइल कंपनी में नौकरी करने वाले प्रशांत गढियार परिवार समेत महागुन मॉडर्न सोसाइटी नोएडा ( Noida ) में रहते हैं। उनका बेटा संयम शहर के एक नामी स्कूल में 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे संयम ने सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
करीब 5:30 बजे जब सोसाइटी निवासी मार्निंग वॉक के लिए निकले तो छात्र का शव पड़ा देखकर सुरक्षा गार्ड और पुलिस को सूचना दी। छात्र की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र पढ़ने में होशियार और मिलनसार था। उसका रंग सांवला था जिसे लेकर किसी ने कभी टिप्पणी कर दी थी और रंग को लेकर अकसर परेशान रहता था। इससे पहले भी एक बार छात्र ने इसी तरह का प्रयास किया था।
उस समय भी वह तनाव में था लेकिन माता-पिता को समय से पता चलने के कारण उसे समझाबुझा दिया था। कुछ दिन से वह इसी बात को लेकर फिर परेशान था और परिजन लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?