पश्चिम बंगाल ( West Bengal) चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) को बड़ा झटका लगा है। हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की उम्मीदवार सरला मूर्मू समेत पांच विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिश्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य और जाटू लाहिड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा ( BJP ) के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लीं।
टीएमसी ( TMC )ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदला है। टीएमसी ने इसके पीछे कारण दिया कि सरला मूर्मू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। टीएमसी के लिए पहला मामला है, जब किसी उम्मीदवार ने पार्टी की ओर से टिकट मिलने के बाद पार्टी छोड़ दी हो।
वहीं तृणमूल ( TMC ) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी किसी उम्मीदवार को किसी निर्वाचन क्षेत्र से उसकी निजी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि उसके जीतने की संभावनाओं के आधार पर खड़ा करती है। तृणमूल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘यह सूचित किया जाता है कि सरला मुर्मू के खराब स्वास्थ्य के कारण मालदा जिले के हबीबपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलना पड़ा। प्रदीप बास्के इस निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’
हालांकि, मुर्मू से इस संबंध में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। तृणमूल ( TMC )और भाजपा के बीच पश्चिम बंगाल ( West Bengal) विधानसभा चुनाव में ‘करो या मरो’ के जबरदस्त मुकाबले में किसी उम्मीदवार को बदलने का यह पहला मामला है। बता दें कि मालदा जिले में 26 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होना है। मालदा जिले में 12 विधानसभा सीट हैं।
उधर, भाजपा ज्वाइन करने पर साउथ 24 परगना से चार बार विधायक रही तृणमूल कांग्रेस की सोनाली गुहा ने कहा कि जब ममता दीदी( Mamata Banerjee ) मुझे छोड़ सकती हैं तो मैं उन्हें क्यों नहीं छोड़ सकती? मैंने मुकुल रॉय को फोन किया और उनसे कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है, लेकिन मुझे एक सम्मानित पद चाहिए। वे राजी हो गए और मैं भाजपा में आ गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?