उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) जिले में सेना के एक जवान को ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला ।फौजी का शव उसके ही घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला है। शरीर मे चोट के कई निशान है। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस फौजी के हत्यारों के सुराग में जुट गई है।
कौशांबी( Kaushambi) जिले में चरवा कोतवाली के शेखपुर रसूलपुर निवासी सन्तोष कुमार यादव (40) पुत्र बचई लाल यादव सेना (Indian Army ) में सिपाही था। इन दिनों उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में आसाम बटालियन में थी।फौजी संतोष यादव तीन दिन पहले ही ड्यूटी से घर लौटा था।
सन्तोष का कमरा अन्य भाइयों से अलग होने के कारण उधर कोई नहीं गया। सुबह करीब नौ बजे घर के कमरे में सन्तोष का शव मिला। इसको लेकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर चरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे सीओ चायल ने छानबीन शुरू किया। सन्तोष के शरीर मे कई जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे फौजी की जमकर पिटाई की गई थी।
कौशांबी( Kaushambi) पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक संतोष के ससुर सोहन लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफसीस शुरू कर दिया है।
संतोष चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। छोटे भाई भंवर सिंह और राम लौटन घर पर ही रहते हैं। मृतक संतोष का पत्नी सविता से विवाद चल रहा था। पिछले दस सालों से उसकी बेटी सरिता (15) और बेटा सोमेश (17) मां के सविता के साथ ननिहाल थाना पिपरी के मखउपुर में रहते हैं। संतोष का पत्नी से विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। वह पत्नी को प्रतिमाह पांच हजार रुपये गुजारा भत्ता भी देता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?